तेज रफ्तार बाइक ने मालवाहक टेम्पो में मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत

भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर-हाता मुख्य मार्ग के बनकटी-पखानाडीह में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टाटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल (संख्या जेएच -05 एसी 5387) ने सड़क किनारे खड़े मालवाहक टेम्पो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय समाजसेवी अजय कुमार गोप अपने साथियों के साथ तत्काल मदद करते हुए घायल युवक को सड़क किनारे एक लाइन होटल से खटिया मंगाकर उस पर लिटाया और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। अजय कुमार ने लोगों से हेलमेट पहनने और अपनी जान सुरक्षित करने की अपील की। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट लगी। मृतक की पहचान टीकाराम महतो के रूप में हुई है, जो पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा प्रखंड के पहाड़पुर गांव का निवासी था। मृतक की दो छोटी बेटियां हैं। घटना की जानकारी मिलते ही राजनगर पुलिस अस्पताल पहुंची। जांच शुरू की और परिजनों को सूचित किया। शव को राजनगर सीएचसी में रखा गया है, जिसे मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *