सरायकेला | 10 से 25 अगस्त तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत रविवार से हुई। इस क्रम में प्रखंड के जगन्नाथपुर पंचायत में भी अभियान चलाया गया। अभियान की शुरूआत पंचायत की प्रभारी मुखिया रिंटू देवी व पंचायत सदस्य रानी देवी ने फाइलेरिया निवारण की दवाई खाकर किया।


