चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के िलए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट डीएमएफटी निधि से बहुद्देशीय कार्यकर्ता पुरुष के पद पर भर्ती के लिए सोमवार को टाटा कॉलेज, चाईबासा में निर्धारित परीक्षा के लिए तय परीक्षा केंद्र का जिला दंडाधिकारी -सह उपायुक्त चंदन कुमार के द्वारा उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष सहित अन्य की मौजूदगी में निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा परीक्षा स्थल पर परीक्षार्थियों के लिए किए गए तैयारियों का जायजा लिया गया, साथ ही सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में डीसी के द्वारा बताया गया कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट निधि से बहुद्देशीय कार्यकर्ता पुरुष के पद पर भर्ती के िलए निर्धारित परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियों का परीक्षा केंद्र पर जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा के तहत शॉर्टलिस्टेड नामित आवेदकों को परीक्षा केंद्र पर ही प्रवेश पत्र निर्गत किया जा रहा है। परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संचालित करने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। भास्कर न्यूज |सरायकेला समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल और स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन व जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति पर एजेंडा-वार समीक्षा की गई। डीसी ने निर्देश दिया कि जिले के अधिकतम ग्राम पंचायतों को शीघ्र हर घर नल-जल से जोड़ा जाए और पूर्ण योजनाओं को समयबद्ध तरीके से हैंडओवर किया जाए। धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में नल-जल कवरेज कम है, उनकी वेतन निकासी रोकी जाएगी। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ओडीएफ प्लस योजनाओं का स्थल निरीक्षण करने और नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के संचालन के लिए समितियों के गठन, ग्राम सभाओं के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता और शौचालय के नियमित उपयोग को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। विद्यालयों एवं आंगनबाड़ियों में बच्चों को व्यक्तिगत व सामूहिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल सैनिटाइजेशन एवं हाइजीनिक एजुकेशन कार्यक्रम को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालय समय में बच्चों की स्वच्छता का आकलन एवं सप्ताह में कम से कम एक दिन स्वच्छता जागरूकता गतिविधि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, राज्य समन्वयक राज्य समन्वयक पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल सरायकेला के कार्यपालक अभियंता, जिला समन्वयक, सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, सभी वॉश कोऑर्डिनेटर सहित जिला स्वच्छता समिति के सभी सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


