अभियान से डरी सरकार, तभी वापस ली लैंड पूलिंग नीति : संधू

अमृतसर| भाजपा जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पंजाब की आप सरकार द्वारा किसानों की जमीन कब्जाने तथा अपने चहेते लैंड माफिया को फायदा देकर अपनी जेबें भरने के लिए बनाई गई नई भूमि अधिग्रहण योजना (लैंड पुलिंग नीति) को वापिस लेना पड़ा है। भगवंत मान सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के विरोध तथा किसानों को जागरूक करने के लिए चलाए गए जागरूकता अभियान से डरी पंजाब सरकार को अपना फैसला वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया। यह भगवंत मान सरकार की एक और घिनौनी साजिश के पर्दाफाश का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार की लैंड पुलिंग नीति किसानों के मुंह से उनका निवाला छीनने वाली थी। पंजाब सरकार द्वारा लागू की जा रही लैंड पूलिंग नीति किसानों, खेत मजदूरों और ग्रामीणों की आजीविका, आय, पहचान और भविष्य के लिए गंभीर खतरा थी। अगर वास्तव में पंजाब सरकार का लक्ष्य पंजाब के बुनियादी ढांचे को बढ़ाना है, तो उन्हें गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास करना चाहिए, जबकि वास्तव में यह नीति किसान विरोधी, विकास विरोधी और पंजाबी विरासत को नष्ट करने वाली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *