भास्कर न्यूज | चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिला योग एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक श्री घनश्याम मूंधड़ा की अध्यक्षता में स्थानीय रुंगटा मैरिज हाउस में आयोजित की गई तथा आगा 17 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी की समीक्षा की गई। सचिव दीपक साव ने बताया कि आगामी 17 अगस्त 2025 को जिला स्तरीय खुला योग चैंपियनशिप स्थानीय पिल्लई हाल में होना निश्चित किया गया है, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं एवं इच्छुक प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं इस प्रतियोगिता हेतु विभिन्न आसन तथा अन्य सूचनाएं विधिवत प्रचार प्रसार के माध्यमों से की जा रही है। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के रहने की व्यवस्था रुंगटा मैरिज हाउस में की गई है, ज्ञात हो कि जिला स्तरीय (ओपन) खुला योग चैंपियनशिप एस आर रुंगटा ग्रुप के द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है, सचिव सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने एस आर रुंगटा ग्रुप के प्रति आभार प्रकट किया। बैठक के दौरान अनामिका प्रसाद और करण प्रजापति को सदस्य बनाया गया। बैठक में सचिव दीपक साव , कन्हैया लाल अग्रवाल, दीपक प्रसाद, अरुण विश्वकर्मा, निर्मल त्रिपाठी, सुनील प्रजापति, जहांगीर आलम, सुनीत खिरवाल, संदीप दोदराजका, इरशाद अली, रश्मि सिंकू, पूजा नायक, सोम नायक, विमान पाल, मासूमां, सिद्धार्थ प्रसाद, आदि उपस्थित थे।


