असना में पति से विवाद के बाद महिला ने खाया जहर, हुई मौत

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में रविवार देर रात मां और बेटी को जहरीले सांप ने काट लिया। इसमें मां की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। झाड़-फंूक में परिजनों ने समय गवां दिया। यदि समय से दोनों को अस्पताल ले जाते तो शायद जान बच सकती ​थी । मृतका की पहचान गांव के विष्णु बिंद की पत्नी ऊषा देवी (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी का नाम छोटी कुमारी (13 वर्ष) है। परिजनों के अनुसार, रविवार की रात मां-बेटी अपने घर में जमीन पर सो रही थीं। इसी दौरान रात को 12 बजे जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया। पहले तो परिजनों को घटना का पता नहीं चला, लेकिन जब दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, तो उन्होंने आसपास देखा और सांप के काटने की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घबराहट में सबसे पहले झाड़-फूंक कराने के लिए दोनों को देवनकरा गांव ले गए। लेकिन वहां कोई सुधार न होने और स्थिति गंभीर होते देख उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *