दिव्यांग संघ की आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की मांग:विधायक को ज्ञापन सौंपकर बोले- केंद्र खुलने से आत्मनिर्भर और स्वरोजगार कर सकेंगे

सर्वजन दिव्यांग संघ आरंग ब्लॉक के पदाधिकारियों ने सोमवार को विधायक गुरु खुशवंत साहिब, आरंग एसडीएम, जनपद सीईओ और नगर पालिका सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने आरंग में एक सर्व सुविधायुक्त आवासीय प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की, जहां दिव्यांगों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार उचित प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। संघ ने केंद्र में दिव्यांगों के लिए सिलाई-कढ़ाई, कंप्यूटर, संगीत, ब्रेल लिपि और व्यावसायिक कौशल जैसी ट्रेनिंग देने की मांग की है। साथ ही संघ के पदाधिकारियों ने शासन से अपील की है कि यह केंद्र जल्द से जल्द खोला जाए, ताकि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा सके। केंद्र खुलने से मिलेगा रोजगार का नया रास्ता संघ के कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार खेलवार ने कहा कि दिव्यांग साथियों में छुपे हुनर और कला को सामने लाने के लिए उन्हें एक मंच की आवश्यकता है। रोजगार पाना दिव्यांगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन यदि उन्हें सही प्रशिक्षण मिले तो वे स्वरोजगार कर सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं। खेलवार ने यह भी बताया कि दृष्टिबाधित व्यक्तियों को जॉज सॉफ्टवेयर के जरिए कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर घर बैठे ऑनलाइन काम करने का अवसर प्रदान किया जा सकता है। संघ के पदाधिकारी रहें मौजूद ज्ञापन देने के दौरान सर्वजन दिव्यांग संघ आरंग ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला साहू, उपाध्यक्ष नरेंद्र गिलहरे, सचिव वासुदेव निषाद, सह सचिव सत्यवती बघेल, मुख्य सलाहकार और मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा, महिला संयोजक गायत्री साहू और मार्गदर्शक के.के. भारद्वाज मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *