गढ़वा से नेमरा पहुंचे झामुमो कार्यकर्ता, सीएम से मिले

गढ़वा | झारखंड मुक्ति मोर्चा के मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे सोमवार को शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी की एक विशेष तस्वीर उन्हें भेंट की। यह तस्वीर गुरुजी के जीवन संघर्ष, किसानों के हक की लड़ाई और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह तस्वीर गुरुजी के स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप भेंट की गई। उन्होंने कहा गुरुजी ने अपने जीवन में कभी अपने लिए नहीं, बल्कि झारखंड और यहां के लोगों के लिए संघर्ष किया। उनका सपना एक ऐसा राज्य था जहां हर गरीब को सम्मान और अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि गुरुजी का आकस्मिक निधन पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जाना न सिर्फ झामुमो के लिए बल्कि पूरे झारखंड के लिए एक गहरा शोक है। गुरुजी के विचार और संघर्ष आज भी प्रेरणा देते हैं और उनकी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके अधूरे सपनों को पूरा करें। धीरज दुबे ने कहा आज जरूरत है कि युवा पीढ़ी गुरुजी के संघर्षों को जाने और उनसे सीख लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *