मुखिया ने निजी खर्च पर कराई सड़क की मरम्मत

उंटारी रोड| जिले के उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा कला पंचायत के मुखिया मीणा देवी व सामाजिक कार्यकर्ता पारस कुमार ने अपनी निजी खर्च पर सड़़क की मरम्मत करवाया है। ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को हो रही परेशानी से भी निजात दिलाई। पारस कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से गांव की दो कच्ची सड़कें कीचड़़ में तब्दील हो गई था। इससे खासकर स्कूली बच्चे को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी हो रही थी। साथ हीं कीचड़ भरे रास्ते से आने जाने में गांव के लोग भी परेशान थे। स्कूल से संजय कुमार के घर तक व लामी फील्ड से रघु रजवार के घर तक करीब 500 मीटर कच्ची सड़क एकदम चलने लायक नहीं थी। सरकार की ओर से कोई आवंटन नहीं मिलने से सड़क की मरम्मत नहीं हो रही थी। तब ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए निजी खर्च पर सड़क की मरम्मत कराई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *