344 पंचायतों में शुरू होगा आधार अपडेट सेंटर नहीं लगाने होंगे प्रखंड और िजला के चक्कर

प्रकाश मिश्रा | गिरिडीह अब आधार कार्ड में होने वाले छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने के लिए होने वाली परेशानियों से जिले के ग्रामीण इलाकों मंे रहने वाले लोगों को राहत मिलने वाली है। अब उन्हें प्रखंड और जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जिले भर की 344 पंचायतों के पंचायत सचिवालय में ही आधार कार्ड अपडेट सेंटर खोलने की कवायद शुरू हो चुकी है, जिसे लेकर राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सीएससी के साथ एकरारनामा कर लिया गया है। एकरानामा के बाद उम्मीद है कि आने वाले सितंबर माह में यह सेवा पंचायत सचिवालयों में सीएससी की ओर से शुरू हो सकेगी। अब तक जिले मंे 42 स्थानों मंे आधार कार्ड अपडेट सेंटर हैं। जहां पर हर केंद्रों की ओर से एक दिन में 30-40 आधार कार्ड को अपडेट ही किया जाता है, जिस वजह से आम लोगों को काफी परेशानी होती है। लोग आधार कार्ड अपडेट को लेकर प्रखंड से जिला मुख्यालय तक की चक्कर लगाकर परेशान हो जाते थे, ऐसे में अब पंचायत में आधार कार्ड अपडेट होने से ग्रामीणों को समय और साधन दोनों की बचत होगी। सेंटर मंे कई चीजें होंगी अपडेट पंचायत सचिवालय के आधार कार्ड अपडेट सेंटर में गांव के लोग आधार कार्ड में अपना एड्रेस में सुधार कर सकेंगे। कई लोगों को एड्रेस मंे काफी त्रुटियां है। वहीं मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और नाम में भी सुधार कर सकेंगे। इन सभी सुधारों के लिए लोगों को उसका प्रमाण पत्र की छायाप्रति सेंटर में जमा करनी होगी। तभी उनमें सुधार हो सकेगा। वहीं अपना बायो मीट्रिक सुधार तैसे अंगूठे के निशान आदि के लिए उन्हें प्रखंड मुख्यालय ही जाना होगा। अभी तक छोटे-छोटे कामों के लिए प्रखंड और जिला मुख्यालय जाना होता था। पंचायतों मंे सेंटर खोलने की चल रही है तैयारी : डीपीओ यूआईडी के जिला परियोजना पदाधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतों में आधार कार्ड अपडेट सेंटर खोलने की तैयारी चल रह है। इसे लेकर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने सीएसची से एकरारनामा किया है, लेकिन अभी तक इसका पत्र उनके पास नहीं पहंुचा है। पत्र पहंुचने के बाद ही यह सेंटर शुरू हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *