12 बाइक व 15 टोटो-ऑटो चालक हिरासत में ट्रैफिक नियम पालन की चेतावनी देकर छोड़ा

गिरिडीह|जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने सोमवार को शहर के कई इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने बोड़ो स्थित ऑटो शो-रूम और बिशनपुर स्थित चारपहिया वाहन शो-रूम का दौरा किया। यहां ट्रेड लाइसेंस और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की गई। इसके बाद पचंबा थाना के पास सड़क पर वाहनों के परमिट की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कई नाबालिग वाहन चलाते मिले। कुछ लोग बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाते पकड़े गए। सभी को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। डीटीओ संतोष कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन जरूरी है। नियम तोड़ने वालों पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। भास्कर न्यूज | गिरिडीह जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने सोमवार को पुलिस बल के साथ गिरिडीह से जमुआ जाने वाली मुख्य सड़क पर पचंबा थाना के सामने वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान 12 से अधिक बाइक और 15 से ज्यादा ऑटो व टोटो चालकों को हिरासत में लिया गया। सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। डीटीओ ने बाइक चालकों को सख्त चेतावनी दी। कहा, बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। जुर्माने के साथ जेल भेजा जाएगा। टोटो और ऑटो चालकों को निर्देश दिया गया कि यदि अब नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। वाहन मालिकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना और सख्त कार्रवाई की जाएगी। वाहन जांच के बाद महिंद्रा फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड और शिव दुर्गा कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के ट्रेड लाइसेंस और स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई। शिव दुर्गा कमर्शियल के प्रबंधक ने ट्रेड लाइसेंस दिखाने से इनकार किया। इस पर डीटीओ ने कहा कि कंपनी का ट्रेड लाइसेंस दिखाना अनिवार्य है। सरकार ने जांच का अधिकार दिया है। यदि लाइसेंस नहीं दिखाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। जिले में मनमानी नहीं चलेगी। सभी को सरकार के नियमों के अनुसार काम करना होगा। नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *