मेदिनीनगर में मेला देखकर लौट रही लड़की से दुष्कर्म:सहेली की सूचना पर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पलामू जिले के मेदिनीनगर में सोमवार रात एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिवाजी मैदान में लगे डिज्नीलैंड मेला देखकर लौट रही दो लड़कियों में से एक को कुछ युवकों ने स्टेशन रोड से अगवा कर लिया। घटना रात करीब 11 बजे की है। ओवर ब्रिज के पास से लड़की को उठाकर आरोपी सुनसान जगह ले गए। सहेली की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता की सहेली ने तुरंत टीओपी टू की पेट्रोलिंग पुलिस को सूचना दी। टीओपी टू प्रभारी राकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सदीक चौक के पास से पीड़िता को बरामद किया और कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़ा। दुष्कर्म के बाद पीड़िता को आरोपियों ने सद्दीक चौक के पास छोड़ दिया था। आरोपियों से हो रही पूछताछ शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने मंगलवार को घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *