एकता मंच ने राजनीतिक दलों पर सवर्णों का इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

भास्कर न्यूज|कोडरमा सवर्ण एकता मंच की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सवर्णों की सामाजिक और राजनीतिक उपेक्षा हो रही है। यह अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक सवर्ण संगठित नहीं होंगे, तब तक उनकी राजनीतिक पहचान नहीं बन पाएगी। वक्ताओं ने कहा कि सभी राजनीतिक दल सवर्णों का इस्तेमाल करते हैं। काम निकलते ही उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। वक्ताओं ने संगठन के विस्तार की जरूरत बताई। कहा कि सवर्णों को एकजुट होकर समाज को नई दिशा देनी होगी। बैठक में तय हुआ कि अगली बैठक 31 अगस्त को झुमरी तिलैया में होगी। इसके लिए सभी वर्गों से तीन-तीन प्रतिनिधि चुने गए हैं। ये अपने समाज के अधिक से अधिक लोगों को बैठक में बुलाएंगे। ब्रह्मर्षि समाज से वीरेश्वर सिंह, विक्रम सिंह परिमल और विजय कुमार सिंह को चुना गया। क्षत्रिय समाज से शिवलाल सिंह, दिनेश सिंह और विजय कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई। ब्राह्मण समाज से दीनानाथ पांडेय, राजेंद्र पांडेय और पप्पू पांडेय को शामिल किया गया। कायस्थ समाज से मनोज सहाय पिंकू, विनय कुमार बेलू और नीरज कर्ण को चुना गया। बैठक में यह भी तय हुआ कि मंच की बैठकें जिले के सभी प्रखंडों में नियमित रूप से होंगी। इससे सवर्ण समाज की सक्रियता बनी रहेगी। बैठक की अध्यक्षता संयोजक कामाख्या नारायण सिंह व संचालन विनय कुमार बेलू ने किया। मौके पर राम लखन सिंह, रामचंद्र सिंह, शिवलाल सिंह, विनय शांडिल्य, अखिल कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार सिंह, संतोष पांडेय, नवल किशोर सिंह, प्रदीप कुमार पांडेय, विजय कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, रणजीत कुमार सिंह, रंजन पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *