पंजाब के सीएम भगवंत मान थोड़ी देर में पटियाला पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह श्री काली माता मंदिर में माथा टेकेंगे और मंदिर की नई प्रबंधन कमेटी के सदस्यों से पहली बार मिलेंगे। प्रसिद्ध समाजसेवी राजेन्द्र गुप्ता प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हैं। कमेटी से मुलाकात के बाद वह कोई घोषणा कर सकते हैं। लैंड पूलिंग पॉलिसी वापस लेने के बाद यह उनकी मीडिया से पहली मुलाकात होगी।


