पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान 15 अगस्त को तिरंगा झंडा फहराने के लिए फरीदकोट पहुंच रहे हैं। जिसके चलते फरीदकोट का नागरिक और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फरीदकोट पुलिस दिन-रात मुस्तैद है। जैसे-जैसे 15 अगस्त नजदीक आ रहा है, उसी आधार पर एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन खुद दिन-रात सड़कों पर घूम रही हैं। नेहरू स्टेडियम का लिया जायजा वहीं दिन में फ्लैग मार्च कर किए जा रहे है और रात में जगह-जगह पहुंचकर चेकिंग की जा रही है और बार-बार समारोह स्थल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। इसी आधार पर सोमवार आधी रात को एसएसपी डॉ प्रज्ञा जैन ने सड़कों पर लगाए गए चेक पोस्टों की जांच करने के बाद स्टेडियम पहुंच कर पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। अपराधियों की निगरानी में जुटी पुलिस एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर नेहरू स्टेडियम में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मान ध्वजारोहण करेंगे। इसके लिए फरीदकोट पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। फरीदकोट का सिविल प्रशासन भी काम कर रहा हैं। साथ ही हर पुलिसकर्मी अपराधियों पर निगरानी रख रहा है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब की फोर्स फरीदकोट पहुंच गई है, कोई भी जघन्य कृत्य नहीं हो पाएगा। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि कोई भी शरारती तत्व अपनी हरकत को अंजाम न दे सके। लगभग 2 हजार पुलिस कर्मियों द्वारा दिन रात निगरानी की जा रही है।


