कपूरथला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़:जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, युवक की हत्या कर था फरार

कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में मंगलवार सुबह पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने गैंगस्टर बलविंदर सिंह बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। पकड़े गए घायल आरोपी को पुलिस की टीम ने शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। आरोपी पर पहले से 5 केस एसएसपी गौरव तूरा के अनुसार बलविंदर सिंह गांव जब्बो वाल का रहने वाला है। उस पर पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरवरी में एक युवक की हत्या और मई में करतारपुर पुलिस पर फायरिंग का आरोप भी उस पर है। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में है। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख भागने की कोशिश आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर अवैध पिस्टल से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान बलविंदर के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध पिस्टल बरामद किया है। उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मौके पर एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क, डीएसपी-डी परमिंदर सिंह और थाना सुल्तानपुर लोधी एसएचओ इंस्पेक्टर सोनम दीप कौर समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *