मिनीमाता ने बनाया समतामूलक समाज: डहरिया

सतनामी समाज द्वारा सोमवार को मिनीमाता की पुण्यतिथि पर “स्मृति दिवस व प्रतिभा सम्मान’ समारोह आयोजित किया गया। गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी और राजश्री सद्भावना समिति के संयुक्त तत्वावधान में वृंदावन हाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहित शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, वीरता, विधि, पत्रकारिता, कला, साहित्य और समाजोत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, 10वीं-12वीं बोर्ड के प्रतिभावान बच्चों, नीट चयनित व खेल जगत से जुड़ी हुई हस्तियों सहित कुल 251 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि शोषण, भेदभाव और अत्याचार से मुक्त समतामूलक समाज के निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज की उन्नति व विकास के लिए निरंतर कार्य किया है। अध्यक्षता कर रही बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि माताजी ने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। वह सामाजिक सुधारो की प्रतीक थी। कार्यक्रम को शकुन डहरिया, दिनेश साध, बाबा कमलेश दास, ज्योति लाल बंजारे व मदन सतनामी ने भी संबोधित किया। महापौर ने दी आदरांजलि मिनीमाता की पुण्यतिथि पर पंडरी स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष महापौर मीनल चौबे ने आदरांजलि देकर उन्हें याद किया। इस मौके पर सूर्यकांत राठौड़, अमर गिदवानी, अवतार भारती बागल, सुन्दरलाल जोगी, केपी खांडे मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *