कोडरमा| केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही वित्तीय समावेशन योजना के तहत मंगलवार को तमाय पंचायत भवन में बैंक ऑफ़ इंडिया बांझेडीह शाखा की ओर से जन सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक अनुभा नारायण ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से अग्रणी प्रबंधक विमल कांत झा ,मुखिया सीमा कुमारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उक्त शिविर में धन-धन योजना का खाता खोला जाएगा, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना में नामांकन किया जाएगा। वहीं बंद पड़े खातों को केवाईसी कर चालू किया जाएगा।


