हमारा जीवन मन पर ही निर्भर करता है : स्वामिनी

भास्कर न्यूज | अमृतसर चिन्मय मिशन अमृतसर द्वारा रणजीत ऐवन्यू ई ब्लॉक स्थित चिन्मय अमृत आश्रम में चिन्मय मिशन कोयंबटूर पूज्या स्वामिनी विमलानंद ने ‘मन की बातें’ विषय पर संभाषण दिया। दीप प्रज्वलन तथा ईशावाहन के साथ संभाषण का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात संस्कृत के श्लोकों का उच्चारण करते हुए स्वामिनी जी ने धर्म तथा अधर्म के विषय के बारे में बताते हुए कहा कि जो कार्य हमें शोभा महसूस करवाएं वे धर्म की अंतर्गत आते हैं तथा जिन कार्यों को करने से आत्मग्लानि महसूस हो वह कार्य अधर्म की गणना में आते हैं, परंतु कई बार हम सही गलत के ज्ञान से परे हटकर धर्म तथा अधर्म में भेद नहीं कर पाते। अर्थात कई बार झूठ बोलने के कारण हम सत्य तथा असत्य में भेद नहीं कर पाते और यह चीजें इतनी सकल होती है कि इनका ज्ञान हमें तुरंत नहीं होता। स्वामिनी जी ने कहा कि प्रत्येक प्रकार का अनुभव हमारे मन में स्थिर होता है, हमारा संपूर्ण जीवन हमारे मन पर ही निर्भर करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *