कांग्रेस के ‘संगठन सृजन’ से बाहर रहेंगे ब्लॉक अध्यक्ष:बूथ और सेक्टर पदाधिकारियों तथा मंडल कमेटियों का काम जल्द पूरा होगा

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सूजन कार्यक्रम से ब्लॉक अध्यक्षों को बाहर रखा गया है। अधिकांश ब्लॉक अध्यक्षों के नाम लगभग तय किए जा चुके हैं। बुध, सेक्टर और मंडल कमेटियों के गठन के बाद सभी 307 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएंगी। दरअसल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के निर्देश के बाद प्रदेश में संगठन को निचले स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू हो गया है। इसके माध्यम से प्रदेश में कांग्रेस 12 सौ मंडल कमेटियों का गठन करके 25 हजार से ज्यादा पदाधिकारी तैयार कर रही है। संगठन सृजन के पहले चरण में ब्लॉक स्तर तक की नियुक्तियां हो रही हैं। इसके बाद जिले स्तर पर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। जिला अध्यक्षों के चयन के लिए एआईसीसी ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़ भेजेगी। ऑब्जर्वर ही जिला कांग्रेस अध्यक्षों का चयन करेंगे। ब्लॉकों में लागू होगा एससी, एसटी, ओबीसी महिला का फार्मूला प्रदेश में सभी 307 ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां भले ही सीधे करने की प्लानिंग है लेकिन इसमें भी उदयपुर और रायपुर अधिवेशन का फार्मूला लागू किया जाएगा। इन पदों पर 50 साल से कम आयु के 50 प्रतिशत पदाधिकारी रखे जाएंगे। इसके साथ ही एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और महिलाओं को आगे लाने के लिए उन्हें संगठन के पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि कोई भी वर्ग कांग्रेस की पहुंच से दूर न हो। इसी तरह कांग्रेस के प्रत्येक मंडल में 21 पदाधिकारी रखे जा रहे हैं। यह संख्या स्थान और जगह के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसमें एक अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, तीन सचिव, तीन सहसचिव, सोशल मीडिया समन्वयक और 9 कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाएंगे। 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य युवा टीम तैयार करने के लिए कांग्रेस पूरे देश में यह अभियान चला रही है। पीसीसी के नेताओं के मुताबिक प्रदेश में बूथ से लेकर जिलाध्यक्षों तक को नियुक्तियों का कार्यक्रम जल्द तैयार किया गया है। इसके तहत इन पदों पर नियुक्तियां 30 सितंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा। संगठन सृजन कार्यक्रम की खास बातें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *