रायपुर की वारदात:कारोबारी के आगे बाइक अड़ाकर लुटेरों ने ताना कट्‌टा, ‌15 लाख लूटे

राजधानी के कांपा-डब्ल्यूआरएस रोड पर सोमवार दोपहर 1 बजे बोरवेल कारोबारी से 15 लाख कैश समेत दो सोने की अंगूठी की लूट हो गई। कारोबारी अपने घर से निकलकर मोवा, कांपा, मंडीगेट होकर देवेंद्र नगर जा रहा था। जैसे ही वह मंडी गेट फाटक के पास पहुंचा, पीछे से बाइक में तीन लुटेरे आए। उन्होंने कार के सामने बाइक अड़ा दी। लुटेरे कारोबारी की कार में बैठे और डेढ़ किलोमीटर आगे माल धक्का के पास सुनसान इलाके में ले गए। यहां पैसे, अंगूठी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस से मिली सूचना के अनुसार विधानसभा वालफोर्ट निवासी चिराग जैन (27) की स्टेशन रोड व देवेंद्र नगर में बोरवेल पार्ट्स की दुकान है। वह रोजाना कांपा, मंडी गेट होकर देवेंद्र नगर की दुकान जाता है। सोमवार को वह 5 दिनों का कलेक्शन 15 लाख रुपए लेकर वह दुकान जा रहा था। मोवा ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए मंडी गेट फाटक के पास पहुंचा ही था, तभी पीछे से तीन लुटेरे बाइक में आए और ओवरटेक करते हुए कार को रोक लिया। एक लुटेरा नकाब लगाए था और दो लुटेरे बिना नकाब के थे। इनमें से दो लुटेरे कार के पास आए। उनसे बात करने के लिए जैसे ही कारोबारी ने शीशा नीचे किया, तभी कार में हाथ डालकर लॉक खोल लिया। शेष|पेज 7 मोवा से WRS तक नहीं मिला फुटेज पुलिस कारोबारी के घर से निकलने से लेकर डब्ल्यूआरएस कॉलोनी तक सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मोवा ब्रिज तक कारोबारी की कार तो दिखाई दे रही है, लेकिन कोई पीछा करते हुए दिखाई नहीं दे रहा है। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में भी लुटेरों का कोई फुटेज नहीं मिला है। पुलिस जांच में जुटी है। ये हैं अनसुलझे सवाल, जिससे संशय

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *