केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान से मिले मंत्री तोखन, शिक्षा व्यवस्था पर हुई बात

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने, खेल सुविधाओं का विस्तार करने और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने राज्य के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक खेल संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त रूप से प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की। इधर छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं कांकेर से पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने दिल्ली स्थित निवास पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बाक्स महामाया मंदिर को प्रसाद योजना में शामिल करने मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने महामाया मंदिर, रतनपुर को प्रसाद योजना में शामिल कर विकसित करने का प्रस्ताव केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से की थी। मंत्री शेखावत ने 7 अगस्त को पत्र के माध्यम से जवाब दिया कि विभागीय अधिकारियों को उचित कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। यह पहल महामाया मंदिर परिसर के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास को एक नई दिशा प्रदान करेगी। महामाया मंदिर के विकास से न केवल स्थानीय आस्था को बल मिलेगा, बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *