पलामू में जमीन विवाद में झड़प:सड़क निर्माण वाली जगह पर मकान बनाने का विरोध, लाठी-डंडों से मारपीट

पलामू जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के चीरु होला परखखही गांव की है। स्थानीय निवासी इन्दल राम (32) ने बताया कि चीरु रोका परबाही में चहरी राम के घर से एक सड़क जाती है। इस सड़क पर करीब 200 फीट पीसीसी पथ का निर्माण हो चुका है। विवाद उस जमीन को लेकर है, जहां सड़क बननी है। कुछ लोग इस सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा कर मकान बनाने की कोशिश कर रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे विरोध करने पर विपक्षी समूह ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया इधर, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दर्जनों लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के निरंजन उरांव का कहना है कि उसके परिवार के नाम पर जमीन बंदोबस्त है। मकान बना रहा था तब विवाद हुआ। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच 3 साल से जमीन विवाद है। आवेदन पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *