रक्षा बंधन के िलए हजारीबाग गए जेवर और तीन लाख नकद गायब

भास्कर न्यूज | चौपारण सनातन परंपरा में तीर्थ यात्रा को विशेष स्थान प्राप्त है। इसी भावना से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सांसद तीर्थ दर्शन योजना-2025 शुरू की है, जिसके तहत संसदीय क्षेत्र की 400 पंचायतों के वृद्धजन काशी, प्रयागराज, अयोध्या और मां विंध्यवासिनी धाम की निःशुल्क यात्रा कर रहे हैं। जिसमें 9वां जत्था बच्छई पंचायत से रवाना हुआ, जहां सांसद और विधायक मनोज कुमार यादव ने तीर्थयात्रियों के पैर धोकर व पुष्पवर्षा कर विदाई दी। इस भावुक दृश्य की सराहना हुई। कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नरेश साव और ओबीसी जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि तीर्थ यात्रा सराहनीय है, पर जीटी रोड के अधूरे निर्माण, पर भी ध्यान देने की जरूरत है। भास्कर न्यूज | कटकमसांडी लखनु टोला छल्टा गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। पीड़िता अंशु कुमारी, पति धीरंजन कुमार, ने इस बावत कटकमसांडी थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने ने लिखा है कि तीन अगस्त को उनका पूरा परिवार रक्षा बंधन को लेकर हजारीबाग गया हुआ था। शनिवार 11 अगस्त को जब परिवार घर लौटा, तो देखा कि घर के बाहर का ताला टूटा हुआ है। सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। अलमारी (गोदरेज) और बक्सा टूटा हुआ था। अंशु कुमारी के अनुसार, गोदरेज में रखे सभी सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। चोरी गए जेवर की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं, बक्से में रखी करीब 3 लाख रुपये नकद और अन्य जरूरी दस्तावेज भी गायब हैं। इसके अलावा बक्से में रखे 25 हजार रुपये भी चोरी हो गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाना कटकमसांडी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़िता ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और चोरी गए सामान को बरामद करने की मांग की है। भास्कर न्यूज | हजारीबाग फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान जारी है। जिसका परिणाम है अभियान के पहले दिन लोगों को दवा सेवन कराने के लिए 2242 बूथ बनाए गए थे। जहां 108958 लोग ही पहुंचे और दवा सेवन किया। जबकि हजारीबाग जिले को 19 लाख 76168 लोगों को दवा सेवन कराने का लक्ष्य मिला है। पहले दिन दवा सेवन किए जाने का आंकड़ा लक्ष्य का 5.51 फीसदी ही है। विभाग के लिए डोर टू डोर अभियान के तहत 15 दिनों में 95 फीसदी लक्ष्य पूरा करने की चुनौती है। 10 अगस्त को बूथों पर दवा सेवन कराने के बाद 11 अगस्त से डोर टू डोर अभियान शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत और जिले की अभियान की वर्तमान स्थिति को जानने के लिए डब्ल्यूएचओ झारखंड सरकार के प्रतिनिधि डॉक्टर अभिषेक हजारीबाग पहुंचे हैं। इसके लिए जिले के 1398 गांव के 382658 घरों तक टीम को पहुंचना है। जिसमें 4736 दवा प्रशासक लगाए गए हैं जो लोगों के घर तक दवा पहुंचकर खिला रहे हैं। यह अभियान सफल हो इसको लेकर 664 दवा पर्यवेक्षक और 98 चिकित्सा पदाधिकारी भ्रमणशील हैं। मालूम हो कि जिले की जनसंख्या 22 लाख 45646 है ।इस जनसंख्या के 80 फीसदी लोगों को दवा सेवन कराने का लक्ष्य हजारीबाग को मिला है। जो 1976168 है। बताया गया कि इस कार्यक्रम में लगे 4536 लोगों को दो दो सदस्यों के ग्रुप में बांटा गया है। दो दो लोगों की टीम हर गांव कस्बे और मोहल्ले तक पहुंच रहे हैं। डोर टू डोर अभियान के पहले दिन जिले के 1398 गांव के मोहल्ले तक पहुंचे। जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉक्टर कपिल मुनि प्रसाद ने कहा कि लोगों से हमारी अपील है कि लोग दवा सेवन करने में परहेज नहीं करें ,क्योंकि फाइलेरिया लाइलाज बीमारी है। बताया कि कुछ लोग जानकारी के अभाव में विष्णुगढ़ क्षेत्र में दवा खाने से इनकार कर रहे थे ।जिन्हें दवा सेवन करने की जरूरत और फायदे के बारे में बताया गया। उसके बाद उन्होंने दवा सेवन किया । कहां की हर हाल में लक्ष्य को अचीव करेंगे अगर निर्धारित समय 25 अगस्त तक पूरा नहीं हो सका तो हम समय भी बढ़ाएंगे। अभियान की शुरुआत करने पहुंचे डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *