गुरुद्वारा मल साहिब के भोरा साहिब में समागम, बाहर भरी गर्मी में डटी रही संगत

समागम खत्म होने के बाद बाहर आते संत बाबा सरबजोत सिंह बेदी, परमिंदर सिंह ढींडसा, पूर्व जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह और बीबी जागीर कौर। अमृतसर| शिरोमणि अकाली दल के डेलीगेट चुनावी समागम में उमस एवं गर्मी के बावजूद अकाली कार्यकर्ताओं ने चार घंटे डटे रहते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। चुनाव का समय सुबह 11 बजे से था लेकिन डेलिगेट्स सदस्य तथा कार्यकर्ता सुबह 10 बजे ही अकाली फुल सिंह बुर्ज पर पहुंचने शुरू हो गए थे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में शुरू हुए धार्मिक समारोह की शुरुआत अरदास से की गई तथा बाद में बाबा सरबजीत सिंह बेदी ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह का नाम प्रधान के लिए पेश किया। इसका समर्थन गोविंद सिंह ने किया। इसी तरह बीबी सतवंत कौर का पंथक काउंसिल के प्रधान के तौर पर चयन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *