फाजिल्का में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा कड़ी:रेलवे स्टेशन में पुलिस ने यात्रियों की जांच की, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी जारी

फाजिल्का में रेलवे पुलिस ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। डीएसपी जीआरपी फिरोजपुर अमरविंदर सिंह पीपीएस की अध्यक्षता में जीआरपी अबोहर थाने में सुरक्षा बैठक हुई। बैठक से पहले रेलवे स्टेशन अबोहर और सर्कुलेटिंग एरिया में एंटी-सैबोटेज जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की गहन जांच की। डीएसपी ने रेलवे पुलिस कर्मियों और यात्रियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने सतर्कता और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी पर विशेष जोर दिया। डीएसपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर रेल यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमित चेकिंग और पहरा जारी रहेगा। बैठक में मुख्य अधिकारी इकबाल सिंह, मुख्य मुंशी नवदीप सिंह बाठ मौजूद थे। जीआरपी फाजिल्का के इंचार्ज परगट सिंह, जीआरपी जलालाबाद, मलोट और गिद्दड़बाहा के इंचार्ज भी शामिल हुए। थाना जीआरपी अबोहर के सभी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *