नारनौंद पुलिस ने बठिंडा से पकड़े तीन आरोपी:ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी का मामला, वाहन बरामद, पहले से आपराधिक रिकॉर्ड

हिसार जिले के नारनौंद में हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। नारनौंद-बुडाना रोड स्थित श्री बालाजी ईंट भट्ठे से 10 अगस्त की रात को चोरी हुए ट्रैक्टर और ट्रॉली को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने पंजाब के बठिंडा जिले के गांव भाई रूपा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कृष्ण उर्फ सुनील, बीर सिंह उर्फ अमन और सतबीर के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। इनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। ईंट भट्ठे से चुराया था ट्रैक्टर-ट्राली थाना नारनौंद में तैनात एएसआई रवि कुमार ने जानकारी दी कि 10 अगस्त की रात को नारनौंद-बुडाना रोड स्थित श्री बाला जी ईंट भट्ठे से एक ट्रैक्टर और एक ट्रॉली चोरी हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम बनाई गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के जिला बठिंडा के गांव भाई रुपा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों की हुई पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण उर्फ सुनील, बीर सिंह उर्फ अमन और सतबीर के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और पहले भी चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल करते हुए बताया कि वे ट्रैक्टर व ट्रॉली को बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाए। कोर्ट में पेश कर जेल भेजे आरोपी पुलिस ने चोरी हुए ट्रैक्टर व ट्रॉली को बरामद कर कब्जे में ले लिया है। बरामदगी के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एएसआई रवि कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी चोरी, लूट या अन्य आपराधिक गतिविधि पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए। मामले में भी पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर बरामदगी तक हर कदम पर तेजी दिखाई, जिससे वारदात का पर्दाफाश महज 72 घंटे के भीतर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *