छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय खुलेगा। किसान कल्याण और आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। मंत्री राम विचार नेताम ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि बलरामपुर-रामानुजगंज जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से की जा रही थी मांग मंत्री नेताम ने छात्र-छात्राओं के हित में रामानुजगंज में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए जल्द ही विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया। बता दें कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है।


