लुधियाना में पुल पर मिला युवक का शव:जेब से बरामद आधार कार्ड से हुई पहचान, कुछ समय से बीमार था

लुधियाना में मंगलवार की देर शाम पुल पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान ईस्ट मोती बाग निवासी अश्वनी कुमार के रूप में हुई। शव के नजदीक ही एक इंजेक्शन भी पड़ा मिला। घटना जगराओं की कोठे राहला के पास गोलिया वाला पुल की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया। थाना सिटी के इंचार्ज वरिंदर सिंह उप्पल ने बताया कि मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। थाना सिटी के इंचार्ज वरिंदर सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार, अश्वनी कुमार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। उसकी सेहत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *