न्यू चंडीगढ़ में क्रिकेट स्टेडियम के पास से कार छीनी:बाइक सवारों ने की वारदात, चाकू से हमला किया, जंगल से कार बरामद

पंजाब के न्यू चंडीगढ़ स्थित क्रिकेट स्टेडियम के पास से चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति की कार दो लोगों ने चाकू की नोक पर छीन ली। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से कार व अन्य सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी गुरिंदर सिंह उर्फ काला, निवासी मियांपुर चंगर को अरेस्ट कर लिया गया है। जबकि दूसरा आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, निवासी खिजराबाद फरार है। आरोपियों पर पहले भी थाना माजरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। यह जानकारी न्यू चंडीगढ़ के एसपी मोहित अग्रवाल ने दी। बाथरूम के लिए रुके तो चाकू की नोक पर छीनी कार पुलिस के मुताबिक, यह वारदात सात तारीख की है। शाम सात बजे की घटना है। मलोया चंडीगढ़ से जब स्टेडियम रोड पर आते हैं, तो वहां एक पेट्रोल पंप है। सत्यम नाम का व्यक्ति, निवासी मलोया अपनी आल्टो कार में सीएनजी भरवा रहा था। इसके बाद वह आगे बढ़ा और बाथरूम के लिए रुका। इसी दौरान दो युवक काले रंग की बाइक पर आए और कार की चाबियां छीनने की कोशिश करने लगे। जब उन्होंने चाबियां नहीं दीं, तो आरोपियों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बाद में गुरिंदर काला को गिरफ्तार कर लिया। कार जंगल में छिपा दी थी वारदात के बाद आरोपियों ने कार को जंगल में जाकर छिपा दिया था। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी वाहन चोरी कर बेचने वाले गिरोह में शामिल हैं। क्योंकि जो बाइक बरामद हुई है, उस पर भी आरोपियों ने जाली नंबर प्लेट लगाई हुई थी। यह भी जांच की जा रही है कि बाइक चोरी की है या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *