SAD ने 3 प्रधान और 55 उपप्रधान नियुक्त किए:गुरबचन को गुरदासपुर और जरनैल वाहिद का कपूरथला प्रधान बनाया; खानमुख ​​​​​​​को मोगा की जिम्मेदारी

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। इस दौरान जहां तीन जिलों के प्रधान और 55 नेताओं को उप प्रधान प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी है। गुरबचन सिंह बब्बेहाली को गुरदासपुर शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, जरनैल सिंह वाहिद को कपूरथला शहर का अध्यक्ष और खानमुख भारती को मोगा शहर का अध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन को मजबूत करना भी चुनौती
शिरोमणि अकाली दल ने उस समय यह नियुक्तियां की है। जब विधानसभा चुनाव ने अपना नया प्रधान चुन लिया है। जबकि विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भी अब कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में पार्टी को संगठन मजबूत करना भी चुनौती है। हालांकि लैंड पूलिंग पॉलिसी के बहाने पार्टी ने अपने कोर वोटर से जुड़ने की कोशिश की है। हालांकि बेअदबी के आरोप की वजह से पार्टी को थोड़ी परेशानी जरूर उठानी पड़ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *