भास्कर न्यूज|लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा मंगलवार को विभिन्न बूथ पर तिरंगा वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की। जिसमें हर घर तिरंगा के अभियान को लेकर यह कार्यक्रम नगर के सभी जगह में तिरंगा वितरण किया जाएगा। सक्रिय सदस्य विजय खत्री ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो प्रत्येक बूथों में तिरंगा वितरण किया जा रहा है वह बहुत सराहनीय कार्य है। मौके पर उपस्थित,विजय खत्री, सत्यम कुमार, चंदन गोप, गोविंद नायक, राखी कुमारी, कंचन देवी, पायल नायक, गीता देवी, उर्मिला देवी, संध्या देवी, कमला देवी, अनीता देवी, कविता देवी, मुकेश नायक, निकेश नायक, सुमित्रा देवी, चंदन नायक, सनी नायक, अमन नायक, सत्यजीत नायक, लकी नायक, शुभम नायक, निखिल नायक, गंगा नायक, आकाश नायक, चाहत कुमार, इत्यादि लोग उपस्थित थे।


