कामडारा में तिरंगा यात्रा को लेकर निकाली बाइक रैली

भास्कर न्यूज|कामडारा भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज मंगलवार को कामडारा के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश सिंह के नेतृत्व पर तिरंगा यात्रा के तहत निकाली बाइक रैली। यह रैली प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेडियम मैदान से कामडारा मिशन चौक होते हुए बाकुटोली और पोकला गेट तक निकाली गई। इस दौरान सभी बाइक पर तिरंगा झंडा लगा हुआ था। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गगनभेदी स्वरों में भारत माता की जयजयकार लगाई गई। वहीं प्रखंड अध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा के मद्देनजर यह बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बड़ाईक तारकेश्वर सिंह, रामजीत साहू, बहादुर ओहदार, विजय साहू, संतोष साहू, कामेश्वर सिंह, पवन साहू, विनायक दास, दलभंजन सिंह, राजकिशोर साहू, हरिहर सिंह, जगेश्वर सिंह, रामसुदन सिंह, अमित कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *