भरनो| झारखंड राज्य किसान महासभा के जिला सचिव शंकर उरांव के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड के कई किसान प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ अरुण सिंह से मिले। साथ ही किसानों के लिए यूरिया उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया गया। किसानों ने कहा है कि धान रोपनी हो चुका है,अब खेतों में यूरिया डालने का समय आ गया है।परंतु प्रखंड के किसी दुकान में यूरिया नहीं मिल रहा है।जिससे किसान काफी परेशान हैं,किसानों ने यूरिया की निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे में बिक्री किए जाने की जानकारी बीडीओ को दिया।


