भास्कर न्यूज|गुमला राज्य स्तरीय सीनियर महिला व पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता जो 10 अगस्त से 11 अगस्त 2025 लोहरदगा में आयोजित चैंपियनशिप में गुमला के पहलवान बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक प्राप्त किए। पदक विजेता पहलवानों का नाम इस प्रकार है, हर्षित कुजूर ने गोल्ड मेडल, दयानंद गोप ने गोल्ड मेडल, राघवेंद्र कुमार ने गोल्ड मेडल, आसमुन खातून ने गोल्ड मेडल, बबली कुमारी ने सिल्वर मेडल, सलोनी बागे ने कांस्य मेडल, संध्या कुमारी ने कांस्य मेडल प्राप्त किया। गुमला जिला के कुश्ती टीम इस प्रतियोगिता में गुमला जिला कुश्ती संघ के सचिव निलेश कुमार साहू, सह राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक के नेतृत्व में हिस्सा लेने गई थी। सभी विजेता खिलाड़ियों को गुमला जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, लाल चंद्रशेखर नाथ शाहदेव, आदित्य साहू, राकेश कुमार, बालमनि कुमारी, संदीप कुमार सोनी, अंगद विनायक सभी खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।


