चंद्रवंशी समाज के लिए अभिशाप के सामान होता जा रहा सीएनटी

रायडीह| जश्ने आजादी की तैयारी को लेकर संत इग्नासियुस कैथोलिक चर्च मांझाटोली पारिस मैदान में मंगलवार को स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा परेड अभ्यास किया गया। इस दौरान जयकिसान + 2 स्कूल मांझाटोली संत अन्ना बालिका मिडिल हाई स्कूल, आरसी बालक मिडिल स्कूल एंव संत इग्नासियुस इंग्लिश मीडियम स्कूल मांझाटोली के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर सामूहिक परेड अभ्यास किया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह उमंग देखा गया। लोहरदगा|झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव से अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएनटी एक जटिल और चंद्रवंशी समाज के लिए अभिशाप के सामान होता जा रहा है, न बैंक कर्ज देती है और न जमीन का मूल्य मिलता है। ऐसे में चंद्रवंशी समाज और पिछड़ता चला जा रहा है। कहा कि धनबाद, गढ़वा, पलामू, बिश्रामगढ़, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बेरमो आदि स्थानों में चंद्रवंशी समाज की आबादी अधिक है लेकिन राजनैतिक शून्यता के कारण सामाजिक, आर्थिक और आरक्षण के साथ मुख्यधारा से काटते जा रहे है। कहा कि सीएनटी मुद्दे पर सभी सीएनटी को एक सामान लाभ मिले अन्यथा चंद्रवंशी को सीएनटी से विमुख किया जाय। वहीं पिछड़ों का आरक्षण लागू करने, रांची में पिछड़ा छात्रावास निर्माण करने व जाति आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में आने वाली की बाधा दूर करने की मांग की। वहीं आयोग अध्यक्ष के अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पिछड़ों को भी समानता का लाभ देने के निमित्त आयोग का गठन किया गया है। सभी पिछड़ों को सामाजिक न्याय दिलाई जाएगी। मौके पर पूर्व सीडब्लूसी चेयरमैन राजकुमार वर्मा, सेवानिवृत शिक्षक अरविन्द वर्मा, रवि वर्मा, आयोग के सदस्यों नंदकिशोर मेहता, नरेश वर्मा, लक्ष्मण यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *