भास्कर न्यूज|गुमला 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला के डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के एनसीसी ट्रूप के द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु रैली का आयोजन किया गया। 46 झारखंड बटालियन एनसीसी गुमला कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने इस रैली के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला को बधाई दी। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनसीसी कैडेट अपने परिवार तथा समाज को इस महान अभियान का महत्व बताते हुए राष्ट्रीयता का अलख जगा रहे हैं। इस अवसर पर डीएवी के प्रधानाचार्य डा रमाकांत साहु ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी एक पहल है। लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए ”हर घर तिरंगा अभियान” शुरू किया गया है। राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश का गौरव है और हर घर तिरंगा अभियान हम लोगों को हर कोने में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करता है। एएनओ सेकेंड आफिसर अभिजीत झा ने बताया कि हमारे कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने जितने जोश के साथ आज के अभियान में भाग लिया वह उनका तिरंगे के प्रति प्यार और गहरा लगाव दर्शाता है। तिरंगा रैली एक महत्वपूर्ण आयोजन है जो देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है। प्रधानाचार्य, एएनओ तथा 46 झारखंड बटालियन एनसीसी के सूबेदार भोला प्रसाद शर्मा, हवलदार सौरभ, हवलदार समरजीत ने इस रैली का नेतृत्व किया और यह रैली परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम से प्रारंभ होकर पटेल चौक होते हुए थाना रोड आदि से होकर गुजरी। इस दौरान कैडेटों तथा विद्यार्थियों में देशप्रेम तथा तिरंगे के प्रति उत्साह देखने को मिला और उन्होंने राष्ट्रीय नारों से लोगों को देश प्रेम से सराबोर किया। गुमला|प्रधान डाकघर गुमला की ओर से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जो प्रधान डाकघर गुमला से होकर पटेल चौक होते हुए वापस प्रधान डाकघर गुमला में समाप्त हुआ। मौके पर डाकपाल प्रधान डाकघर गुमला के रूपेश चंद्र ने कहा कि हर भारतीय को अपने घरों में तिरंगा लाने और हमारे देश की आज़ादी के जश्न में इसे गर्व से फहराने का निमंत्रण देता है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ़ एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का एक गहरा प्रतिनिधित्व है। ऐतिहासिक रूप से, ध्वज के साथ हमारा संबंध प्रायः औपचारिक और दूरगामी रहा है, लेकिन यह अभियान इसे एक गहन व्यक्तिगत और हार्दिक संबंध में बदलने का प्रयास करता है।हर घर तिरंगा पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में अधिक समझ विकसित करना है। हर घर तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य, लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करके, देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। रैली में शामिल कैडेटस।


