गुमला| कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी मुख्तार आलम की पहल पर मंगलवार को इस्लामिया फैजेआम मदरसा और अबुहुरैरा मदरसा, सिसई रोड में टीबी जागरूकता और स्क्रीनिंग कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ। इसमें दोनों मदरसों के सभी बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने शांति से पूरी जानकारी सुनी और समझी। उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य जानकारियां भी दी गईं।मुख्तार आलम ने बताया कि गुमला उपायुक्त ने 15 जुलाई 2025 को इस अभियान का उद्घाटन किया था। झारखंड के सभी जिलों में यह अभियान चल रहा है। प्रखंड और पंचायत स्तर पर सहिया घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दे रही हैं। सर्वे के जरिए संभावित टीबी मरीजों की पहचान की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक देश को टीबी मुक्त बनाया जाए। कार्यक्रम का संचालन जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ केके मिश्रा के नेतृत्व में हुआ।


