भास्कर न्यूज | गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय में गांडेय प्रखंड में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर समन्वय बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि गांडेय की सभी 26 पंचायतों में कचरे का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण, परिवहन और प्रसंस्करण किया जाएगा। ठोस और तरल अपशिष्ट को री-साइकिल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य में जनसहभागिता जरूरी है। सभी के सहयोग से ही योजना सफल होगी और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी, गिरिडीह एसडीओ श्रकांत य िवष्पते, कार्यपालक अभियंता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आदि मौजूद थे। भास्कर न्यूज|बगोदर बगोदर की अड़वारा पंचायत के लुकुईया में मंगलवार को युवा जागृति संघ के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने किया। बतौर विशिष्ट अतिथियों में इंटक के नेता राज किशोर सिंह, पूर्व जिप सदस्य सरिता महतो, तिरला मुखिया सरिता साव, उमेश मंडल, पूरन कुमार महतो, अडवारा पूर्व मुखिया लालजीत मरांडी भी मौजूद थे। जायसवाल ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन न केवल युवाओं में खेल भावना और अनुशासन का विकास करते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे, टीमवर्क और सामाजिक एकजुटता को भी मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। उद्घाटन मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। मौके पर द्वारिका सिंह,मेरु लाल हांसदा,कौशल प्रसाद,रामचंद्र पासवान,भुनेश्वर पासवान,बाबूराम मरांडी, रामजी हेंब्रम, युगल हेंब्रम, तेज नारायण पासवान,महावीर, चेतलाल, दिनेश पासवान,सुनील पासवान,सूरज पासवान, विजय हेंब्रम, अनुज मरांडी,दिनेश महतो,सूरज हेंब्रम दिलीप हेंब्रम, सुशील मरांडी, निर्मल सोरेन, अजय सोरेन, अरविंद हेंब्रम, राजेश हेंब्रम, किशोर पासवान, शेखर महतो, राजकुमार पासवान, चंदन पासवान, मुकेश पासवान, सुजीत पासवान, सुरेंद्र मुर्मू, डाली पासवान, लोकनाथ पासवान समेत कई अन्य खेल प्रेमी शामिल रहे। उक्त फुटबॉल टूर्नामेंट पांच दिवसीय है, जिसमें एक दर्जन से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी।


