रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति नहीं मिलने से किसान नाराज

गिरिडीह| तिसरी अंचल में जमीन सर्वे की तैयारी तेज है। इसी बीच रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति नहीं मिलने से किसान नाराज हैं। किसान जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर न्यू बरगंडा स्थित कार्यालय में बैठक की। पार्टी के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी रैयत के पास पूरे मौजा का सत्यापित रजिस्टर टू नहीं है। इसी का फायदा उठाकर अधिकारी भू-माफियाओं के नाम जमीन चढ़ा रहे हैं। यदि पूरे मौजा का सत्यापित प्रति मिल जाए तो कोई भी अधिकारी उसमें छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा। कार्यालय सचिव विजय कुमार ने भी अधिकारियों की भूमिका पर सवार उठाए। तिसरी अंचल अध्यक्ष नीलम कुमारी ने कहा कि शुल्क लेने के बाद प्रति नहीं देना कैसे उचित है। बैठक में कुंजलाल साव, दासो मुर्मू, जोशील मरांडी, घनश्याम पंडित, टिप्पण ठाकुर, मुंशी मुर्मू, खुशबु देवी, गीता देवी, महादेव विश्वकर्मा, भागीरथ राय, जहांगीर अंसारी, ललिया देवी, दहनी देवी, सामू हेम्ब्रोम, संतोष बास्के, बसिया टुडू, ठुडा हेम्ब्रोम, मालती देवी, बडकी किस्कु, संझली हेम्ब्रोम, सबीना हेम्ब्रम सहित अन्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *