गिरिडीह|सद्गुरु मां ने रविवार को गिरिडीह के इसरी रोड स्थित केंदुआडीह और धावाटांड़ गांव के 100 जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त वस्त्र वितरित किए। हर परिवार के माता-पिता, भाई-बहन, बच्चे और बुजुर्गों के लिए पर्याप्त कपड़े दिए गए। यह सेवा कार्य सद्गुरु मां के जन्मोत्सव भाद्रशुक्ल चतुर्थी के उपलक्ष्य में शुरू किए गए सेवा प्रकल्पों की पहली कड़ी है। सद्गुरु मां का जीवन देश, संस्कृति और परोपकार को समर्पित है। उनके जन्मोत्सव पर हर साल वृहद रक्तदान महायज्ञ होता है। इस बार सेवा कार्यों की शुरुआत 12 अगस्त से हो गई। वस्त्र पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष और आनंद झलक उठा। सभी ने सद्गुरु मां के प्रति आभार जताया। सेवा में शामिल शिष्यों ने भी आत्मिक आनंद की अनुभूति की।


