गिरिडीह | पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर पारसनाथ स्टेशन पर लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। कहा कि मधुबन स्थित श्री सम्मेद शिखरजी जैन समाज का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहां देशभर से हजारों तीर्थयात्री दर्शन के लिए आते हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अधिक होते हैं। पारसनाथ स्टेशन पर रोजाना करीब 1500 से 1600 यात्री आते-जाते हैं। इसके बावजूद कई लंबी दूरी की ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं है। इससे तीर्थयात्रियों को परेशानी होती है। महेश पोद्दार ने कहा कि राजस्थान जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों का ठहराव जरूरी है। इनमें ट्रेन संख्या 12323/12324 हावड़ा-बाड़मेर-हावड़ ा एक्सप्रेस, 12371/12372 हावड़ा-बीक ानेर-हावड़ ा एक्सप्रेस और 12496/12495 कोलकाता-बी कानेर-कोलक ाता प्रताप एक्सप्रेस शामिल हैं।


