एचईसी सप्लाई कर्मी संघर्ष समिति के बैनर तले एचईसी सप्लाई कामगारों का आंदोलन मंगलवार को 43वें दिन भी जारी रहा। सप्लाई कामगार एचईसी में आउटसोर्सिंग का विरोध कर रहे हैं। सभा मेंे दिलीप सिंह ने कहा कि जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन खत्म नहीं होगा। सभी सप्लाई कर्मियों ने कहा कि 14 अगस्त को अपनी मांगों के समर्थन में वे भूख हड़ताल करेंगे और 15 अगस्त को मुख्यालय के समक्ष झंडोत्तोलन किया जाएगा। वहीं 16 अगस्त को मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद सप्लाई कर्मी आमरण अनशन पर विचार करेंगे। एचईसी सप्लाई कर्मियों के आंदोलन के कारण पिछले कई दिनों से एचईसी का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। कई काम पेंडिंग है। खासकर डिस्पैच का काम पूरी तरह से प्रभावित है। एक महीना में एक करोड़ का भी डिस्पैच नहीं हुआ है। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन के महामंत्री लीलाधर सिंह ने कहा कि सप्लाई वर्करों को काम पर लौट जाना चाहिए। इनके आंदोलन से काम काफी प्रभावित है। प्रबंधन इनकी जायज मांगें पूरी करने के लिए तैयार है।


