कनाडा भेजने का झांसा देकर 45 लाख रुपए की ठगी की

लुधियाना | थाना सदर क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। गांव निवासी जसविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही अवजोत ग्रेवाल और गुरजीत कौर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनके पूरे परिवार को कनाडा का वर्क परमिट वीज़ा दिलवा देंगे। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने वीज़ा प्रोसेस के नाम पर उनसे करीब 45 लाख रुपए ले लिए। रकम लेने के बाद न तो वीज़ा की कोई प्रक्रिया शुरू हुई और न ही पैसे वापस किए गए। जसविंदर सिंह ने बताया कि जब उन्होंने वीज़ा की जानकारी लेने या पैसे लौटाने के लिए संपर्क किया, तो आरोपियों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। शिकायत मिलने पर सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *