नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग कर अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया

लुधियाना| भारतीय विद्या मंदिर, किचलू नगर में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 मनाया गया। इस अवसर पर युवाओं की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए विविध रंगारंग गतिविधियों करवाई गई। इसकी शुरुआत युवा संकल्प समारोह से हुई, जिसमें बच्चों ने समाजहित और नशामुक्त जीवन के संकल्प लिए। इसके बाद स्टूडेंट्स द्वारा सामाजिक मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। पोस्टर मेकिंग, माइम प्रस्तुति, और युवा-केंद्रित विषयों पर रचनात्मक कला प्रदर्शन किया। इस वर्ष का विषय युवा के लिए बदलाव: सशक्त, जागरूक और नशामुक्त को केंद्र में रखते हुए, स्टूडेंट्स को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने, सशक्त नेतृत्व अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या रंजू मंगल ने कहा कि आज के युवा भविष्य के निर्माता हैं इसलिए वे अपनी शक्ति और प्रतिभा का उपयोग समाज के लिए करें और एक बेहतर भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *