रंगनाथन की जीवनी पर हुई प्रतियोगिता

महासमुंद| शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में ग्रंथालय विभाग ने मंगलवार को नेशनल लाइब्रेरियन डे के अवसर पर भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एसआर रंगनाथन की जीवनी पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर ग्रंथपाल अजय श्रीवास ने लाइब्रेरी ब्लॉग के माध्यम से डॉ. रंगनाथन की जीवनी प्रसारित किया। प्रसारित ज्ञान पर आधारित बहु विकल्पीय प्रश्नों की एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट उनके ईमेल आईडी पर भेजे गए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एसबी कुमार, सहित अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *