महासमुंद| नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड़ तथा पीसीसी चीफ दीपक बैज से सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान साहू ने महासमुंद नगर पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों और जनहित के लिए किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


