राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी जुड़े। इस बैठक में उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पिछले कुछ महीनों में रेपो रेट में कुल 1 प्रतिशत की बड़ी कटौती कर व्यापार और उद्योग को राहत दी गई है। कैश रिजर्व रेश्यो में 1 प्रतिशत कटौती से करीब 2.5 लाख करोड़ की तरलता से बैंकिंग सिस्टम में प्रवाह आएगा और जिसका लाभ व्यापार और उद्योग वर्ग को मिलना चाहिए, लेकिन राज्य के अधिकांश बैंकों ने अब तक पूर्ण लाभ व्यापार और उद्योग तक नहीं पहुंचाया गया है। पारवानी ने बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने बैंकों और वित्तीय संस्थानों को पुनः आग्रह किया कि वे आरबीआई की ब्याज दर कटौती का लाभ बिना देरी के व्यापार और उद्योग तक पहुंचाएं ।


