लुधियाना| हंबड़ां रोड स्थित शेमरॉक क्रिश्चियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व हाथी दिवस पर प्राथमिक वर्ग के 80 विद्यार्थियों ने हाथियों के संरक्षण का संदेश दिया। इस दिवस का उद्देश्य हाथियों को सम्मान देना और उनकी रक्षा के लिए जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में छात्रों ने नाटक प्रस्तुत कर अवैध शिकार रोकने, हाथीदांत की तस्करी खत्म करने और प्राकृतिक आवास बचाने की जरूरत पर जोर दिया। प्रस्तुति में हाथियों के सामने आने वाले खतरों को प्रभावी ढंग से दिखाया गया। प्रिंसिपल पी. सिंह ने कहा, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर इस दिवस का महत्व समझा। उन्होंने इसे शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक अनुभव बताया।


