धनबाद में निकली तिरंगा यात्रा:स्कूली बच्चों, युवा और महिलाओं ने लिया हिस्सा; शहीद रणधीर वर्मा को दी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता दिवस से पहले धनबाद में बुधवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा-युवतियां, महिला कार्यकर्ता और भाजपा नेता शामिल हुए। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल के नेतृत्व में यात्रा डीआरएम चौक से शुरू हुई। यात्रा कोर्ट रोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची। यहां सभी ने शहीद रणधीर वर्मा की स्मृति में शहादत बेदी पर पुष्प अर्पित किए। यात्रा आगे बढ़कर हीरापुर स्थित स्वामी विवेकानंद चौक तक पहुंची। घरों और प्रतिष्ठानों से यात्रा का स्वागत किया यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और हर घर तिरंगा के नारे लगे। शहर के नागरिकों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों से यात्रा का स्वागत किया। नित्यानंद मंडल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि हर भारतीय की है। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। तिरंगे झंडों से सजी सड़कों पर स्कूली बच्चे, तिरंगे दुपट्टे पहने महिलाएं और युवा एकजुट होकर चले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *